सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में भर्ती, लीलावती अस्पताल में बिगड़ी तबीयत, कल आएगा हेल्थ बुलेटिन

मुंबई के लीलावती अस्पताल में सलीम खान भर्ती, सुबह जारी होगा हेल्थ अपडेट


मुंबई, 17 फरवरी। अभिनेता सलमान खान के पिता और स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत खराब चल रही है। मंगलवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस केस से जुड़े डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

उन्होंने कहा, "हां, यह सच है कि सलीम खान, जो खुद एक आइकॉन हैं, उन्हें सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर आए थे। वहां तुरंत इलाज शुरू किया गया और बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। परिवार के अनुरोध का सम्मान करते हुए मंगलवार को इससे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, बुधवार सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से मरीज की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखते हुए एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें सघन निगरानी में रखा गया है।"

बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया।

इससे पहले, सलीम खान के बड़े बेटे, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, बेटियां अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान और एक्टर आयुष शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे। सलमान मड आइलैंड में शूटिंग छोड़कर अपने पिता से मिलने गए।

सलीम खान ने अपनी लेखनी से बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, वह लेखक बनने के लिए नहीं, बल्कि अभिनेता बनने आए थे, लेकिन अभिनय की दुनिया में सफल न हो पाने के बाद उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर शुरुआत की और हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top