टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया को छठी बार लगा बाहर होने का झटका, कब-कब नॉकआउट से फिसली चैंपियन टीम?

वो 6 मौके, जब टी20 वर्ल्ड कप के 'नॉकआउट' से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया


पल्लेकेले, 17 फरवरी। आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंटा, जिसने ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया के बजाय जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ऐसा छठी बार है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। आइए, जानते हैं कि कब-कब ऑस्ट्रेलिया इस तरह के उलटफेर का शिकार हुआ है।

टी20 वर्ल्ड कप 2009: ऑस्ट्रेलियाई टीम इस विश्व कप में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट, जबकि अगले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2014: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले, जिसमें सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई। पाकिस्तान के हाथों 16 रन से मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध अगला मैच 6 विकेट से गंवाया। इसके बाद उसे भारत ने 73 रन से मात दी। भले ही अंतिम ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, लेकिन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सका।

टी20 वर्ल्ड कप 2016: ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड के हाथों 8 रन से मैच गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को क्रमश: 3 विकेट और 21 रन से हराया, लेकिन भारत ने 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर कर दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2022: इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (89 रन), श्रीलंका (7 विकेट), आयरलैंड (42 रन) और अफगानिस्तान (4 रन) के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया और ऑस्ट्रेलियाई टीम खराब नेट रन रेट के कारण प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024: इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते। इस टीम ने ओमान के खिलाफ 39 रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को 36 रन, नामीबिया को 9 विकेट और स्कॉटलैंड को 5 विकेट से मात देकर सुपर-8 में जगह बनाई।

इसके बाद सुपर-8 में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 28 रन से जीत दर्ज की, लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दे दी। सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों 24 रन से गंवाया और सेमीफाइनल का टिकट पाने का मौका भी खो दिया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के विरुद्ध ग्रुप-बी का अपना पहला मैच 67 रन से जीता, लेकिन अगले मुकाबले में उसे जिम्बाब्वे ने 23 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया यहां से परेशानी में थी और इसी बीच उसे श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top