AI में भारत बनेगा विश्वगुरु, पर विपक्ष भ्रष्टाचार की यादों में ही खोया: गौरव वल्लभ का विपक्षी पर वार

भारत एआई की दुनिया में लीड करने के लिए तैयार, विपक्ष भ्रष्टाचार वाले आयोजनों की आदत में फंसा: गौरव वल्लभ


नई दिल्ली, 17 फरवरी। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने विपक्ष द्वारा एआई समिट का विरोध करने पर कहा कि यूपीए के कार्यकाल में सीडब्ल्यूजी जैसे आयोजन हुए जो भ्रष्टाचार के लिए याद किए जाते हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि यूपीए सरकार में वैश्विक आयोजन नहीं किए गए, जिसमें भारत अपनी ताकत दिखा सके। ऐसे आयोजन किए गए जिसमें मंत्री भ्रष्टाचार कर सकें। मैं जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि एआई की दुनिया में भारत दुनिया को लीड करने की ताकत रख रहा है।

गौरव वल्लभ ने कहा कि एआई समिट में 500 सेशन हैं। साढ़े तीन हजार से ज्यादा स्पीकर आ रहे हैं और 300 से ज्यादा स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। ढाई लाख से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। एआई के क्षेत्र में भारत लीड करने को तैयार है। दूसरी ओर, विपक्ष को ऐसे आयोजनों को देखने की आदत है, जिसमें भ्रष्टाचार होता है।

भाजपा नेता ने कहा कि मेरे लिए एआई का अर्थ आत्मनिर्भर भारत फॉर विकसित भारत 2047 है। उन्होंने कहा कि मैं आज एक एआई समिट के एक सेशन में गया। वहां मैंने देखा कि भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। देश के युवाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में एआई की दुनिया में भारत लीड करने की ताकत रख रहा है।

ममता बनर्जी को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी बताएं कि क्या कभी उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा कि दीपावली के मौके पर तीन दिन की छुट्टी होनी चाहिए? होली के लिए तीन दिनों की छुट्टी होनी चाहिए। अधीर रंजन चौधरी खुद तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। उनकी राजनीति की हैसियत खत्म होने लगी है। दूसरी ओर, ममता बनर्जी बीएलओ को सुरक्षा नहीं दे पा रही हैं। एसआईआर की प्रक्रिया क्यों पूरी नहीं हो रही है? ममता बनर्जी ने बीएसएफ को फैंसिंग के लिए जमीन नहीं दी।

भाजपा नेता ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति को देश के लोगों ने खारिज कर दिया है। मणिशंकर अय्यर के बयान पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वे कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता को क्यों लात मारना चाहते हैं। मणिशंकर अय्यर कांग्रेस में हैं। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि वे जो बयान दे रहे हैं, कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,931
Messages
7,963
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top