रिश्तों में कामयाबी का मोना सिंह का बेमिसाल फंडा: साथी को विरोधी नहीं, समझिए अपनी टीम

मोना सिंह ने बताई रिश्तों में सफलता की कुंजी, कहा- आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि एक टीम हैं


मुंबई, 17 फरवरी। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोना सिंह अपनी सादगी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसा कोई नहीं' की बात हो या फिर बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स' फिल्म का जिक्र हो, वह हर किरदार से वाहवाही पा ही लेती हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ और रिश्तों के अनुभवों को साझा किया।

आईएएनएस से बात करते हुए मोना ने कहा, ''किसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का सबसे बड़ा सीक्रेट टीम की तरह साथ काम करना और एक-दूसरे के साथ बढ़ना है। कई बार लोग अपने साथी को प्रतियोगी समझ बैठते हैं, लेकिन असली रिश्ते में यह सोच नहीं होनी चाहिए।''

मोना ने कहा, ''आपको यह समझना चाहिए कि आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। आप एक टीम हैं और जब तक आप दोनों साथ में बढ़ते रहेंगे, रिश्ता मजबूत रहेगा। शादी या किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ समझदारी और सहयोग भी उतना ही जरूरी होता है।''

मोना इन दिनों नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन की सफलता का आनंद ले रही है। इस सीजन में उनके साथ बरुण सोबती और रणविजय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीजन में कई नए रहस्य और रोमांच हैं। बरुण अपने पुराने किरदार अमरपाल गारुंडी, जो एक तेज-तर्रार जासूस है, में लौटे हैं। मोना इस बार उनके साथ मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आती है।

इस बार की कहानी पंजाब के दलेरपुरा की है, जहां पहले सीजन के जगराना को पीछे छोड़ते हुए अमरपाल गरुंडी (बरुण सोबती) अपनी पत्नी सिल्की के साथ नई जिंदगी शुरू करता है। सीजन की शुरुआत होती है एक एनआरआई लड़की प्रीत (पूजा बुमराह) के मर्डर से, जो अपने मायके में मृत पाई जाती है। केस की जांच एसआई धनवंत कौर (मोना सिंह) को सौंपी जाती है। जांच में पता चलता है कि प्रीत कई महीनों से अपने पति (रणविजय सिंह) और बच्चों से दूर अपने मायके में रह रही थी।

एनआरआई लड़की प्रीत का डांस इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर था और भाई अनुराग अरोड़ा के साथ प्रॉपर्टी का झगड़ा भी था। शक तीनों पर जाता है, लेकिन असली जुर्म समाज की गहरी बुराई में छुपा होता है। सीरीज केवल मर्डर नहीं, रिश्तों और सामाजिक पहलुओं की कहानी भी बताती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top