अय्यर विवाद पर जदयू का कांग्रेस पर बड़ा हमला: राजीव रंजन बोले- राहुल बचाएं बिखरती पार्टी की साख

अय्यर की टिप्पणी के बाद जदयू नेता राजीव रंजन का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को दी पार्टी बचाने की नसीहत


नई दिल्ली, 17 फरवरी। जदयू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी आंतरिक संकट से गुजर रही है और राहुल गांधी को लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को बचाने के प्रयास करने चाहिए। यह प्रतिक्रिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया विवादित बयानों के बाद सामने आई है।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "मणिशंकर अय्यर क्या करेंगे, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन उनके हालिया बयानों से साफ है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।"

उन्होंने आगे कहा कि अय्यर ने कई बातें कही हैं, पर हर बयान पर टिप्पणी करने के बजाय जदयू यह कहना चाहती है कि राहुल गांधी को किसी न किसी रूप में लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं का विश्वास हासिल करने में सफल नहीं रहे और पार्टी से बड़े नेताओं का लगातार बाहर जाना जारी है।

इस विवाद पर भाजपा ने भी प्रतिक्रिया दी। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कहा, "देर आए दुरुस्त आए।" उन्होंने याद दिलाया कि अय्यर पहले भी 'चायवाले' को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। आज वे कांग्रेस नेता को कठपुतली बता रहे हैं, लेकिन असली कठपुतली तो उनका अपना नेता है। उन्होंने बस किसी और का नाम ले लिया है। मणिशंकर अब जाकर जागे हैं।"

दरअसल, यह राजनीतिक घमासान उस समय तेज हुआ जब मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने केरल के आगामी चुनाव समेत कई मुद्दों पर नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नेताओं पर तीखे शब्दों में हमला बोला।

अय्यर ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को 'बिना सिद्धांत का अवसरवादी' बताया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को 'राउडी' कहा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 'टैटू' करार दिया।

इस टिप्पणी पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस पर अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top