हुमायूं कबीर ने छेड़ी नई जंग: ममता और मोदी के विजय रथ को बंगाल में रोकूंगा, सत्ता से बाहर रखूंगा

टीएमसी और भाजपा को सत्ता में नहीं आने दूंगा: हुमायूं कबीर


कोलकाता, 16 फरवरी। जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया है कि वह भाजपा को बंगाल की सत्ता में नहीं आने देंगे।

हुमायूं कबीर का यह बयान उस वक्त आया है जब भाजपा दावा कर रही है कि इस बार बंगाल में कमल खिलने जा रहा है और टीएमसी की विदाई इस बार बंगाल से तय है। ऐसे में हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल तेज होने वाली है।

मीडिया से बातचीत के दौरान हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं भाजपा और टीएमसी दोनों पार्टी को चुनौती देता हूं कि भाजपा को सत्ता में नहीं आने दूंगा और तृणमूल को भी सत्ता में वापसी नहीं करने दूंगा।

राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने पर जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा कि हम कुछ दूसरी पार्टियों के साथ मिलकर 182 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं। हावड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता में चुनाव लड़ने का काम करेंगे। चुनाव आयोग 28 फरवरी को एसआईआर पर काम खत्म कर देगा और वोटर लिस्ट जारी करेगा और फिर चुनाव की घोषणा हो जाएगी। हम लोग पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

हुमायूं कबीर ने कहा कि लोगों को नौकरी चाहिए, किसी को भीख नहीं चाहिए। किसी ने डबल एमए किया है, किसी ने ग्रेजुएशन किया है। 1500 रुपए में क्या होता है। हमारी सरकार आने दीजिए किसी भी युवक जो कि शिक्षित है, उसे नौकरी दी जाएगी। जो भी पढ़े-लिखे हैं उन्हें नौकरी मिलनी ही चाहिए।

एसआईआर के सिलसिले में राज्य के सात अधिकारियों के सस्पेंशन पर हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं इलेक्शन कमीशन के फैसले का पूरा सपोर्ट करता हूं। यह पहले हो जाना चाहिए था, जो काम दो महीने पहले शुरू हुआ था, उसके बाद ही राज्य के अधिकारियों ने जो गलत काम किया, उस पर सख्त एक्शन लेना सही था।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,603
Messages
7,635
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top