पश्चिम बंगाल में ताल ठोकेंगे तेजप्रताप यादव के उम्मीदवार, जनशक्ति जनता दल का दावा- हमारी ही होगी जीत

मेरी पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे, पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तेजप्रताप यादव का दावा


पटना, 16 फरवरी। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी और जीतेगी।

तेजप्रताप यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी विस्तार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हमने पार्टी बनाई। सिर्फ पार्टी ही नहीं बनाई, बल्कि अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाने का काम भी किया। यदि हमारी पार्टी कमजोर होती, तो हम चुनाव ही नहीं लड़ते। हमारी पार्टी मजबूत है, इसी कारण हमने बिहार में 44 सीटों पर चुनाव लड़ा। हमारे 44 उम्मीदवारों ने गंभीरता से चुनाव लड़ा। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है।"

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, "हमने तय कर लिया है कि उम्मीदवार उतारेंगे और जो भी उम्मीदवार हमारी पार्टी की ओर से दिया जाएगा, वह जीतेगा।"

पार्टी विस्तार पर बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने बताया कि 17 फरवरी को कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि है। उस मौके पर पूरे बिहार में हमारा कार्यक्रम शुरू होगा और हम लगातार पूरे राज्य में घूमेंगे। हम पार्टी के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। संगठन नहीं रहेगा तो किसी भी पद का क्या मतलब है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन में पद और पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी होगी। जिम्मेदारियां देनी होंगी तभी संगठन मजबूत और असरदार बनेगा।

बंगाल चुनाव में गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा, "बंगाल जाएंगे, फिर गठबंधन की बात होगी।"

ममता बनर्जी के एसआईआर पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को एसआईआर पर कोर्ट जाना है, यह उनका निजी विचार है। एसआईआर सही हो रहा है या गलत, यह आने वाले दिनों में सभी के सामने आएगा। हमारा जो काम है, वह हम करेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों को सस्पेंड करने पर उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को चुनाव आयोग ने सस्पेंड किया है, वे गड़बड़ी कर रहे होंगे, इसलिए एक्शन लिया गया।

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर उन्होंने कहा कि मैंने तो शिवरात्रि के मौके पर ही भविष्यवाणी कर दी थी कि भारत मैच जीतेगा। भारत जीता, हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई। बंगाल चुनाव में भी जनशक्ति जनता दल जीतेगा, मेरी भविष्यवाणी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top