सिद्धांत चतुर्वेदी पर छाया लखनऊ का जादू, मृणाल ठाकुर संग साझा कीं 'दो दीवाने शहर में' की रोमांटिक झलकियां

सिद्धांत चतुर्वेदी पर लखनऊ का चढ़ा खुमार, मृणाल ठाकुर संग शेयर कीं खास तस्वीरें


मुंबई, 16 फरवरी। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों आगामी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वे मृणाल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता हाल ही में लखनऊ की सैर पर गए हुए हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इसकी झलकियां शेयर कीं।

इन तस्वीरों में वे अकेले लखनऊ की गलियों में घूमते दिख रहे हैं, तो कुछ फोटोज में उनकी को-स्टार मृणाल ठाकुर भी साथ नजर आ रही हैं। सिद्धांत ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "मुझे लखनऊ और घूमना है। बस 4 दिन बाकी हैं।"

सिद्धांत का यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फिल्म 'दो दीवाने शहर में' संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन में बनी है। यह एक खूबसूरत लव स्टोरी है, जिसमें भावनाओं और रिश्तों की गहराई दिखाई गई है। कई दिनों से लगातार मृणाल और सिद्धांत फिल्म की प्रमोशन को लेकर लगे हुए हैं। दोनों ने वेलेंटाइन वीक के सारे डे साथ में मनाए थे, जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला था।

फिल्म 'दो दीवाने शहर में' का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है जो यह सिखाती है कि हर वक्त परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। इसके कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। साथ ही, इसमें सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री भी सबको बहुत पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में कैसा प्रदर्शन करेगी।

इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर, और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को रिलीज होगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,584
Messages
7,616
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top