लालू यादव पर गिरिराज का तीखा तंज: बोले- पूर्व CM के पास भ्रष्टाचार का अनुभव है, जैसा बोओगे, वैसा काटोगे

गिरिराज सिंह का लालू प्रसाद यादव पर तंज-जैसा बोओगे, वैसा काटोगे


बेगूसराय, 16 फरवरी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सीएम के पास तो भ्रष्टाचार का बहुत अनुभव है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के भ्रष्टाचार के कथित मामले में खुद को निर्दोष बताया है।

लालू यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होते हैं। सीबीआई एक संवैधानिक संस्था है, जो कानून के तहत काम करती है। अगर उसने किसी को दोषी ठहराया है, तो उसे दोषी मानना ही चाहिए। लालू यादव को इसके खिलाफ जाने से कौन रोक रहा है, लेकिन लालू यादव का तो बैकग्राउंड ऐसा है कि उनके पास भ्रष्टाचार का बहुत अनुभव है और जैसा बोओगे, वैसा काटोगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ नाम का था। यह अलायंस सिर्फ पीएम मोदी के विरोध के लिए बनाया गया था, लेकिन ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी तक, किसी भी नेता में दम नहीं है।

बंगाल में चुनाव आयोग के एक्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद सीबीआई से घोटालों की फाइलें उठाकर ले जाती हैं। अब अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो वह कहेंगी कि ऐसा इसलिए है क्योंकि सीबीआई भाजपा एजेंट के तौर पर काम कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने ममता सरकार के 7 अधिकारियों पर एक्शन लिया है। आयोग ने जांच की फिर कार्रवाई हुई। अब अगर इस कार्रवाई को ममता बनर्जी नहीं मानेंगी तो वे संविधान के किस नियम को मानेंगी?

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि जब वह बंगाल का चुनाव हारेंगी तो कहेंगी चुनाव आयोग ने हरा दिया। ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है, इसीलिए अनाप-शनाप बयान दे रही हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top