पाकिस्तान का बन्नू आतंकी धमाके से दहला, पुलिस स्टेशन के पास मासूम समेत 2 की मौत, 17 घायल

Bomb Blast In KP


पेशावर, 16 फरवरी। पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर बम धमाके से दहला है। प्रांत के बन्नू जिले में मिरयान पुलिस स्टेशन के पास सोमवार को हुए जबरदस्त धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के मुताबिक, धमाका एक मोटरसाइकिल में लगाए टाइम बम के फटने से हुआ। इस धमाके में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के जाने-माने मीडिया आउटलेट डॉन को पुलिस सूत्रों ने बताया कि धमाका स्टेशन के सामने बनी दुकानों के पास हुआ, जिसमें किसी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आस-पास के आम लोग धमाके का शिकार हो गए। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मेडिकल टीचिंग इंस्टिट्यूशन (एमटीआई) के प्रवक्ता, मुहम्मद नोमान खत्ताब ने बताया कि पीड़ितों को राजकीय अस्पताल और खलीफा गुल नवाज हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

बचाव दल के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शवों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद, बन्नू पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। बयान में कहा गया कि बीडीएस टीम ने धमाके वाली जगह की सफाई में भी मदद की, “ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय पर और असरदार तरीके से रोका जा सके।”

इस बीच, बन्नू के पुलिस उप महानिरीक्षक, सज्जाद खान ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा।

मीडिया हाउस हम के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने हमले की कड़ी निंदा की है। गवर्नर हाउस से जारी एक बयान में, उन्होंने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की।

गवर्नर ने पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और दावा किया कि प्रांतीय प्रशासन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने अपराधियों की निंदा की। उन्हें इंसानियत का दुश्मन और इलाके की शांति-स्थिरता के लिए खतरा बताया।

वहीं, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक ऐसी ही घटना में कोट हकीम इलाके की मुख्य सड़क पर एक पुल को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया। इस तबाही से इलाके में स्थानीय परिवहन और आवाजाही बाधित हो गई है।

बन्नू जिले में हाल के महीनों में बार-बार ऐसी घातक वारदातें हुई हैं। जनवरी में, बन्नू के डोमेल इलाके में एक धमाके में दो लड़के घायल हो गए थे, जिनमें से एक की दो हफ्ते बाद मौत हो गई थी। उस महीने की शुरुआत में, डोमेल के पूर्व नाजिम, फिदा मुहम्मद खान वजीर, अपने ऑफिस के बाहर एक बम धमाके में घायल हो गए थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,480
Messages
7,512
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top