अय्यर के बयान से घमासान, पूनावाला का तंज- राहुल गांधी पर 'इंडिया' गठबंधन में किसी को भरोसा नहीं

मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी के बाद शहजाद पूनावाला बोले, 'राहुल गांधी पर किसी भी नेता को भरोसा नहीं'


पुणे, 16 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर के बयान के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर किसी भी नेता को भरोसा नहीं रहा है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शहजाद पूनावाला ने कहा, "सुबह खबर देखी तो केरल में मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस पारित किया कि भाई राहुल गांधी नहीं जिता पाएंगे। दोपहर आते-आते अब पश्चिम बंगाल से टीएमसी पार्टी बोलती है कि 'राहुल हटाओ, ममता जी को लाओ, इंडिया अलायंस बचाओ।' इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी पर किसी भी नेता को भरोसा नहीं रहा है।"

राहुल गांधी ने 95 चुनावों में हार झेली है। 'इंडिया' गठबंधन के नेता राहुल गांधी से किनारा करते हैं। वे उनकी बातों को नहीं मानते हैं। एक तरीके से राहुल गांधी के साथ न जनमत है और न संगत है।

अमेरिका के हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पपारो के बयान पर शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूरी दुनिया 'ऑपरेशन सिंदूर' के पराक्रम को स्वीकार करती है। भारतीय सेना ने न सिर्फ प्रमाण दिए, बल्कि एक नया मॉडल रखा कि अगर पाकिस्तान आतंकी हमले करता है, तो हम घर में घुसकर मारेंगे।

उन्होंने कहा, "न्यूक्लियर पावर देश ही क्यों न हो, हमने न सिर्फ सीमा पर बल्कि सीने पर चढ़कर उनके आतंकी कैंप और उनके आर्मी व एयरफोर्स के बेस भी तबाह किए और वहीं के वहीं आतंकियों की कब्र खोद दी।"

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा, "दुनिया भारत की ताकत को स्वीकार करती है, लेकिन दुख की बात है कि भारत के अंदर रह रहीं कुछ पाकिस्तानी आत्माएं 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल खड़े करती हैं। पृथ्वीराज चव्हाण सेना के ऑपरेशन को विफल बताते हैं। राहुल गांधी इसे 'सरेंडर' बताते हैं। इसलिए यह इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं, बल्कि इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस की यह पहचान बन चुकी है कि वे सेना का अपमान करती है और पाकिस्तानियों को अपना भाईजान मानती है। 26/11 आतंकी हमले के समय कांग्रेस की सरकार ने पाकिस्तान को जवाब देने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। उन्होंने भारतीय वायुसेना के प्रमुख की बातों को भी नकार दिया था। वही कांग्रेस 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सवाल उठा रही है।"

शहजाद पूनावाला ने आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे को भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "प्रियांक खड़गे कर्नाटक के राहुल गांधी हैं। वे कर्नाटक के 'नेपो किड' हैं। वे राहुल गांधी को इम्प्रेस करने और लाइमलाइट में आने की कोशिश कर रहे हैं।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,480
Messages
7,512
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top