बॉक्स ऑफिस : पहले हफ्ते औसत रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रफ्तार

बॉक्स ऑफिस : पहले हफ्ते औसत रही शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की रफ्तार


मुंबई, 16 फरवरी। रोमांस और एक्शन से भरपूर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही है। इसका स्पष्ट प्रमाण बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया और कमाई है।

रिलीज के पहले दिन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन वीकेंड में दर्शकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान फिल्म के कलेक्शन में उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया। नतीजतन, ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 35 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

13 फरवरी को रिलीज हुई 'ओ रोमियो' ने पहले हफ्ते 35.51 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, जो कि फिल्म की अच्छी शुरुआत का संकेत है। पहले हफ्ते फिल्म औसत रही और रिलीज के पहले दिन 9 करोड़, शनिवार को 14.50 करोड़ और रविवार को 11 करोड़ रुपए की कमाई की। रविवार को फिल्म का कलेक्शन महाशिवरात्रि और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से काफी प्रभावित हुआ है।

इस लिहाज से फिल्म के लिए वीकेंड अच्छा साबित हुआ है और कहा जा रहा है कि इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही 'ओ रोमियो' बीते 7 सालों में अभिनेता की दूसरी सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है।

भले ही फिल्म का वीकेंड अच्छा रहा, लेकिन पहले दिन की कमाई बाकी फिल्मों के ओपनिंग डे के मुकाबले बहुत कम है। 9 फरवरी 2024 को रिलीज हुई अभिनेता की फिल्म "तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया" ने पहले दिन पूरे विश्व भर में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 2022 में फ्लॉप रही फिल्म "जर्सी" ने पहले दिन 4 करोड़ कमाए थे, जबकि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने पहले दिन 20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आयाम स्थापित किए थे। अब देखना होगा कि औसत शुरुआत के साथ 'ओ रोमियो' इस हफ्ते कितना कमा पाती है।

फिल्म की कमाई को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नया ऑफर भी निकाला है, जिसमें अब एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी, लेकिन टिकट की बुकिंग बुक मॉय शो से ही करनी होगी। बता दें कि फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। फिल्म में नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकारों को भी शामिल किया गया है, लेकिन दोनों का स्क्रीनप्ले टाइम बहुत कम है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top