टी20 विश्व कप: शोएब खान का अर्धशतक, यूएई ने अफगानिस्तान को दिया 161 रन का लक्ष्य

टी20 विश्व कप: शोएब खान का अर्धशतक, यूएई ने अफगानिस्तान को दिया 161 रन का लक्ष्य


नई दिल्ली, 16 फरवरी। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में यूएई और अफगानिस्तान के बीच ग्रुप डी का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूएई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को 13 के स्कोर तक खो दिया था। आर्यांश शर्मा शून्य और कप्तान मुहम्मद वसीम 10 रन बनाकर आउट हुए।

मुश्किल में फंसी यूएई की पारी को आलिशान सराफू और शोएब खान ने संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। सराफू 31 गेंद पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। शोएब खान ने अर्धशतक लगाया और 48 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के अलावा यूएई का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। हैदर अली 13 रन बनाकर रन आउट हुए।

अफगानिस्तान की तरफ से ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। ओमरजाई ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।

अफगानिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के दोनों शुरुआती मैचों में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। यूएई द्वारा दिया गया 161 रन का लक्ष्य अफगानिस्तान की बल्लेबाजी को देखते हुए बड़ा नहीं है। अफगान टीम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करेगी।

यूएई ने अपने दो मैच न्यूजीलैंड और कनाडा के खिलाफ खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि कनाडा के खिलाफ उसने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top