फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर धड़ाम! कमजोर लिस्टिंग के बाद इश्यू प्राइस से 5% तक लुढ़का स्टॉक

कमजोर लिस्टिंग के बाद फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर में बढ़ी गिरावट, इश्यू प्राइस से करीब 5 प्रतिशत फिसला


मुंबई, 16 फरवरी। एआई कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स के स्टॉक्स में सोमवार को कमजोर लिस्टिंग के बाद गिरावट देखी गई और दोपहर 12 बजे तक शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 5 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इश्यू प्राइस 900 रुपए के मुकाबले 2.67 प्रतिशत के डिस्काउंट पर 876 रुपए पर हुई। लिस्टिंग के बाद शेयर में गिरावट बढ़ गई और दोपहर 12 बजे यह शेयर 4.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 857 रुपए पर था।

हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर की शुरुआत सपाट हुई थी। खबर लिखे जाने तक यह 4.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 857.30 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान कंपनी का मार्केटकैप 14,868 करोड़ रुपए के करीब था। अब तक के कारोबार में शेयर ने एनएसई पर 852 रुपए का न्यूनतम स्तर और 897.30 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि निवेशक इस स्टॉक को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ का इश्यू साइज 2,833.90 करोड़ रुपए था। इस इश्यू में 1.14 करोड़ शेयरों या 1,025.58 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू शामिल था। साथ ही, इसमें 2.01 करोड़ शेयरों या 1,808.32 करोड़ रुपए का ऑफर फॉर सेल शामिल था।

यह आईपीओ 9 से 11 फरवरी के बीच निवेशकों के लिए खुला था। इस आईपीओ को बाजार से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था और यह 2.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी ने बताया कि नए शेयर जारी करने से प्राप्त धनराशि का उपयोग फ्रैक्टल द्वारा अपनी सहायक कंपनी, फ्रैक्टल यूएसए में निवेश करने, ऋण चुकाने, लैपटॉप खरीदने, भारत में नए कार्यालय स्थापित करने, अनुसंधान और विकास में निवेश करने, फ्रैक्टल अल्फा के तहत बिक्री और विपणन का समर्थन करने, अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहलों को वित्त पोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,530
Messages
7,562
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top