जीत के बाद बोलीं अरुंधति रेड्डी: अब दुनिया की हर टीम को हराने का हौसला रखती है हमारी भारतीय टीम

भारतीय टीम दुनिया की किसी भी टीम को हराने में सक्षम: अरुंधति रेड्डी


नई दिल्ली, 16 फरवरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को सिडनी में खेले गए टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। भारतीय टीम की जीत में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी का अहम योगदान रहा। जीत के बाद रेड्डी ने कहा कि भारतीय टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखती है।

मैच के बाद रेड्डी ने कहा, "भारतीय टीम पिछले कुछ वर्षों से लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रही है, और अब टीम में यह विश्वास है कि वे दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। पहले टीम कई मौकों पर जीत के करीब पहुंचकर चूक जाती थी, लेकिन अब खिलाड़ियों के भीतर जीत का भरोसा मजबूत हुआ है।"

रेड्डी ने एलिस पेरी के विकेट को निर्णायक बताया और कहा कि बड़े खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना जरूरी होता है।

उन्होंने रेणुका सिंह की भी सराहना की, जिन्होंने पावरप्ले में मेडन ओवर सहित लगातार तीन किफायती ओवर डाले।

भारतीय टीम की जीत में अरुंधति रेड्डी की अहम भूमिका रही थी। दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए थे और ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 133 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 फॉर्मेट में अरुंधती का यह श्रेष्ठ प्रदर्शन है।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 33 रन जोड़े। शेफाली 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं।

भारतीय टीम 5.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना चुकी थी। मंधाना 17 गेंदों पर 16 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 3 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद थीं। उसी समय बारिश आ गई। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश खत्म नहीं हुई, तो अंपायरों ने मैच समाप्ति की घोषणा की और भारत को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से विजेता घोषित किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,311
Messages
7,343
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top