रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गे हथियारों संग दबोचे, बड़ी वारदात टली

रांची में कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार


रांची, 15 फरवरी। रांची पुलिस ने शहर में संभावित आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के तीन गुर्गों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के समीप की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हथियारों का आदान-प्रदान कर व्यापारियों के बीच दहशत फैलाने और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया।

टीम ने एयरपोर्ट की दक्षिणी चहारदीवारी के पास घेराबंदी की, जहां से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आरडीएक्स, दोनों निवासी धुर्वा, तथा अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी, निवासी पतरातू (रामगढ़), के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अश्विनी कुमार गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उस पर हथियार व कारतूस की व्यवस्था करने तथा व्यापारियों के मोबाइल नंबर जुटाकर धमकी भरे संदेश भेजने का आरोप है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। सभी हथियारों और सामान को जब्त कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,277
Messages
7,309
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top