"महाशिवरात्रि मेरे लिए सिर्फ त्योहार नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है; यह दिन सभी को खुशियां और आशीर्वाद देता है": सारा अर्जुन

महाशिवरात्रि का दिन हर किसी के लिए खुशी और आशीर्वाद लेकर आता है: सारा अर्जुन


कोयंबटूर, 15 फरवरी। देशभर में हर साल महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने कोयंबटूर के महाशिवरात्रि महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस मौके पर अपनी भावनाएं और निजी विचार साझा किए। सारा अर्जुन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनके लिए यह दिन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव है।

सारा अर्जुन ने कहा, ''मुझे लगता है कि मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और भगवान को जाता है। ये पल सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे परिवार और मेरे विश्वास की भी उपलब्धि है। महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद पवित्र होता है। मैं इसे पर्सनल रखना पसंद करती हूं। मैं महाशिवरात्रि में शामिल होने वाले सभी भक्तों का स्वागत करना चाहूंगी। यह दिन हर किसी के लिए खुशी और आशीर्वाद लेकर आता है।''

सारा अर्जुन ने आगे कहा, ''यह मेरा चौथी बार है जब मैं किसी महाशिवरात्रि समारोह में शामिल हुई हूं। पहले मैं यहां एक स्टूडेंट के रूप में आई थी। इस साल मैं खुद को पूरी तरह से तैयार और खुश महसूस कर रही हूं। यह दिन हमारे जीवन में सबसे विशेष दिनों में से एक है, और यहां आकर आत्मिक शांति और खुशी का अनुभव होता है।''

इससे पहले सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।'

इस पोस्ट में उन्होंने अपने फैंस को सतर्क भी किया था। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ''मेरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है। अगर आपको मेरे नाम से कोई ट्वीट या बयान दिखे, तो वह मैं नहीं हूं और वह किसी भी तरह से मुझसे जुड़ा नहीं है।'

सारा अर्जुन जल्द ही आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन कन्नड़ एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होगी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top