राहुल गांधी पर शिवराज का तीखा हमला: "इन्होंने खोल रखी है झूठ की दुकान, न तथ्य, न देशहित की समझ"

राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है: शिवराज सिंह चौहान


नई दिल्ली, 15 फरवरी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के झूठ का खुलासा किया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि फिर एक और झूठ... कांग्रेस और राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है और दिन-रात बस झूठ ही परोस रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में जीएम (जेनेटिकली मॉडिफाइड) उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है। डीडीजीएस को लेकर भी राहुल गांधी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है।

शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए। आपके पास न तथ्य है और न ही देशहित की समझ। मुझे तो ये समझ नहीं आता कि एसएसपी पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं। याद कीजिए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे मार्केट विकृत हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी किसान हितैषी सरकार ने एमएसपी लागू की और किसानों से कई गुना अधिक खरीद भी सुनिश्चित की है, जो लगातार जारी है। देश समझ चुका है कि कांग्रेस का चरित्र पूरी तरह किसान विरोधी है, चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,247
Messages
7,279
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top