अजमेर 28 फरवरी को पीएम मोदी देंगे 23,500 करोड़ की सौगात, 21 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार: सीएम भजनलाल शर्मा

पीएम मोदी 28 फरवरी को अजमेर से 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात: सीएम भजन लाल शर्मा


जयपुर, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही वह युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। इसकी जानकारी सीएम भजन लाल शर्मा ने खुद दी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मुझे यह जानकारी साझा करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि आगामी 28 फरवरी को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर की धरा से प्रदेश को 23,500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की अभूतपूर्व सौगात देंगे।

उन्होंने कहा कि शिलान्यास और लोकार्पण के साथ-साथ 'रोजगार उत्सव' में 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगी।

इससे पहले सीएम भजन लाल शर्मा ने अन्य एक्स पोस्ट पर कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित 'बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट' की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए 46,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों वाली 10 अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज की मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के 12 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और औद्योगिक क्रांति लाने की दिशा में हमारा एक और बड़ा कदम है। हमारी सरकार राजस्थान को देश का अग्रणी इन्वेस्टमेंट हब बनाने के लिए संकल्पित है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top