रणजी सेमीफाइनल: राहुल-पड्डिकल के शतकों से गरजा कर्नाटक, पहले दिन 355/2 रन ठोक उत्तराखंड पर हावी

रणजी ट्रॉफी: राहुल और पड्डिकल का शतक, उत्तराखंड के खिलाफ कर्नाटक ने पहले दिन 2 विकेट पर 355 रन बनाए


लखनऊ, 15 फरवरी। कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। केएल राहुल और कप्तान देवदत्त पड्डिकल के शतक की बदौलत कर्नाटक पहले दिन की समाप्ति के समय मजबूत स्थिति में आ गया है।

उत्तराखंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक को 18 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल के रूप में बड़ा झटका लगा। मयंक 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने पारी को संभाल लिया। राहुल और पड्डिकल ने दूसरे विकेट के लिए 278 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।

राहुल ने लगातार दूसरा शतक लगाया। क्वार्टर फाइनल में शतक लगाने वाले राहुल ने 211 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 141 रन की पारी खेली। राहुल का हौसला बढ़ाने के लिए सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।

राहुल की पारी आदित्य रावत ने अपनी ही गेंद पर कैच लेकर समाप्त की।

कप्तान देवदत्त पड्डिकल 236 गेंद पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 148 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ करुण नायर 65 गेंद पर 5 चौकों और 1 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 59 रन की साझेदारी हो चुकी है।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने 2 विकेट के नुकसान पर 355 रन बना लिए हैं।

उत्तराखंड की तरफ से दोनों विकेट आदित्य रावत ने लिए।

मैच के दूसरे दिन कर्नाटक बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी न करनी पड़े और अच्छी गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड को कम से कम स्कोर पर दोनों ही पारियों में समेटा जा सके।

बता दें कि उत्तराखंड पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइल में पहुंची है, जबकि कर्नाटक 8 बार खिताब जीत चुकी है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top