राहुल गांधी का भारत-अमेरिका डील पर हल्ला बोल, बोले- किसानों से विश्वासघात; सरकार से दागे 5 तीखे सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका डील पर सरकार से पूछे 5 सवाल


नई दिल्ली, 15 फरवरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका डील को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। इस दौरान, राहुल गांधी ने सरकार से डील को लेकर पांच सवाल किए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं। मैं सरकार से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं।"

उन्होंने पहला सवाल किया कि डीडीजी इंपोर्ट करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को जीएम अमेरिकी मक्का से बने डिस्टिलर्स अनाज खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?

उन्होंने दूसरा सवाल किया कि अगर हम जीएम सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे? राहुल गांधी ने आगे पूछा, "जब आप 'अतिरिक्त उत्पाद' कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?"

राहुल गांधी ने यह भी पूछा कि 'गैर-व्यापार बाधाएं' हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर जीएम फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, खरीद को कमजोर करने या एमएसपी और बोनस को कम करने का दबाव डाला जाएगा? अपने आखिरी सवाल में उन्होंने पूछा, "एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा?"

कांग्रेस सांसद ने अपनी 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "किसानों को ये जवाब तो मिलनी ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है कि क्या हम किसी दूसरे देश को भारत के कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं।"
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top