दिल्ली: 5 करोड़ के एक्सटॉर्शन कम फायरिंग केस का आरोपी कुलदीप सिंह गिरफ्तार

दिल्ली: 5 करोड़ के एक्सटॉर्शन कम फायरिंग केस का आरोपी कुलदीप सिंह गिरफ्तार


नई दिल्ली, 15 फरवरी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुलदीप सिंह (22) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कौशल चौधरी गैंग का सदस्य है और बुराड़ी के एक कारोबारी की हत्या की साजिश रचने का मास्टरमाइंड है। इसके साथ ही आरोपी कुलदीप सिंह पर पंजाब में 5 करोड़ के एक्सटॉर्शन कम फायरिंग केस में संलिप्त होने का आरोप है।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कुलदीप सिंह, निवासी एसएसएन पार्क, भलस्वा डेयरी, को द्वारका सेक्टर-17 स्थित नर्सरी रोड पर अंडर-कंस्ट्रक्शन मार्केट के पास गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में उसके पास से एक पीएक्स-30 ऑटोमेटिक पिस्टल (7.62 एमएम), एक 7.65 एमएम पिस्टल लोडेड हालत में और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। उसके कब्जे से मिली स्कूटी उत्तर प्रदेश के मुरादनगर थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी पाई गई। इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा के निर्देशन और एसीपी भगवती प्रसाद की निगरानी में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की थी। टीम में एसआई अगम प्रसाद सहित कई अधिकारी शामिल थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर पवन शौकीन और गुरदीप उर्फ ‘पा जी’ ने दिल्ली में एक कारोबारी की हत्या की योजना बनाई है, जिसका जिम्मा कुलदीप को सौंपा गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2024 में पंजाब के होशियारपुर में ‘चावला क्लॉथ हाउस’ पर फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में वह गिरफ्तार हुआ था। अगस्त 2025 में जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से गैंग के संपर्क में आ गया।

पूछताछ में कुलदीप ने खुलासा किया कि गैंग एन्क्रिप्टेड एप के जरिए संपर्क में रहता था और हरियाणा के अंबाला से हथियार मंगवाए गए थे। वह बुराड़ी के कारोबारी की रेकी कर चुका था और उत्तर प्रदेश व पंजाब के गैंग मेंबरों के साथ समन्वय कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,247
Messages
7,279
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top