अरिजीत के होम स्टूडियो में 'तेरे संग' रिकॉर्ड कर यूलिया वंतूर बोलीं: 'खास अनुभव रहा, उनकी दुनिया अद्भुत है'

शानदार रहा अरिजीत सिंह के साथ जियागंज स्टूडियो में 'तेरे संग' रिकॉर्ड करने का अनुभव : यूलिया


मुंबई, 15 फरवरी। एक्ट्रेस और सिंगर यूलिया वंतूर ने सिंगर अरिजीत सिंह के साथ नए गाने 'तेरे संग' पर काम करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने खास बातचीत में बताया कि अरिजीत सिंह के जियागंज (पश्चिम बंगाल) स्थित घर में बने उनके स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा।

यूलिया ने आईएएनएस को बताया, "यह बेहद खास और शानदार अनुभव रहा। अरिजीत ने न सिर्फ गाना गाने के लिए हामी भरी क्योंकि उन्हें गाना पसंद आया, बल्कि उन्होंने हमें अपने घर बुलाया और जियागंज में स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कराई। उनकी बनाई दुनिया को देखना वाकई खास और इंप्रेस करने वाला था। इससे मुझे समझ आया कि अरिजीत पूरी तरह से म्यूजिक, कम्युनिटी, दूसरों की मदद और लोगों के प्रति समर्पित हैं।"

उन्होंने आगे बताया, " मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे यह मौका मिला। उन्होंने हमारा बहुत प्यार और सम्मान से स्वागत किया। ऐसी जगह पर गाना रिकॉर्ड करना जहां इतने सारे हिट गाने बन चुके हैं, मुझे खास लगा। वहां ऐसा लगता है जैसे हर पल चमत्कार हो रहे हों।"

यूलिया ने हाल ही में गाने के टीजर को पोस्ट किया था, जिसमें अरिजीत सिंह गाते हुए दिख रहे और साथ ही यूलिया और दीपक तिजोरी भी रोमांटिक अंदाज में नजर आए। यह प्रोजेक्ट सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया और म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन सोनी म्यूजिक इंडिया का है।

यूलिया ने अरिजीत सिंह के साथ पहली बार काम करने को "अविश्वसनीय" और "संतोषजनक" अनुभव बताया। उन्होंने कहा, "मैं सच में आभारी हूं कि अरिजीत को हमारी शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' के लिए मेरा गाया गाना पसंद आया। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से इसे और भी खास बना दिया। उनकी मैजिकल म्यूजिकल वर्ल्ड का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ा पल था। 'तेरे संग' को बहुत प्यार से गाया गया है और यह एक ऐसी कहानी बयां करता है जो कई दिलों को छू लेगी।"

'तेरे संग' ट्रैक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' का हिस्सा है। इस फिल्म में यूलिया वंतूर के अलावा दीपक तिजोरी और स्पेनिश एक्ट्रेस एलेसेंड्रा व्हीलन मेरेडिज मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top