दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक खत्म! कारोबारी हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली, 15 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बवाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद पुलिस ने गैंग से जुड़े संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी।

रविवार देर रात बवाना थाना पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी मूलक नहर के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया। कुछ समय बाद तीन संदिग्ध युवक वहां आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलियों के बीच पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

ये तीनों आरोपी कुछ दिन पहले बवाना थाना क्षेत्र में एक कारोबारी की सरेआम गोली मारकर की गई हत्या के मामले में वांछित थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ में शकरपुर टीम ने दो संदिग्धों को घायल किया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में गैंग का सरगना असद भी शामिल है। तीनों गिरफ्तार अपराधी मेरठ में एक हत्या के मामले में वांटेड थे। उन्होंने आपसी रंजिश में हत्या को अंजाम दिया था। इसके अलावा भी इन बदमाशों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top