टी20 विश्व कप: भारत-पाक मैच सिर्फ मुकाबला नहीं, भव्य मेला! कोच कपिल देव बोले- टीम इंडिया तोड़ेगी रिकॉर्ड

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर कोच कपिल देव पांडे बोले- भारतीय टीम तोड़ सकती है रिकॉर्ड


लखनऊ, 15 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडे ने टी20 भारत-पाकिस्तान विश्व कप को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि क्रिकेट का एक भव्य मेला और पवित्र संगम जैसा आयोजन है, जहां खेलने का सपना हर खिलाड़ी देखता है।

कपिल देव पांडे ने इसे अपने शिष्य कुलदीप यादव और एक कोच के रूप में अपने लिए गर्व का क्षण बताया। पांडे ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार विश्व कप जैसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और कई खिलाड़ी पहले भी चैंपियन रह चुके हैं।

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल देव पांडेय ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मौजूदा टीम उनके अनुसार सर्वश्रेष्ठ टी20 टीमों में से एक है और उसमें रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी क्षमता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबलों में धैर्य और सूझबूझ सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं, और यदि संयम बनाए रखा गया तो रिकॉर्ड टूटना तय है।

कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर बात करते हुए उनके बचपन के कोच ने कहा कि उन्हें बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। कुलदीप 2017 से लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं और सभी प्रारूपों में उनका प्रदर्शन मजबूत रहा है। पांडे ने विश्वास जताया कि अनुभव, मेहनत और निरंतरता के दम पर कुलदीप आगे भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

कानपुर से आई इस प्रतिक्रिया ने क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा दिया है।

बता दें कि कपिल देव पांडे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के बचपन के कोच हैं। वे कानपुर में अपनी क्रिकेट अकादमी चलाते हैं और कुलदीप के अलावा अर्चना देवी (अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता) जैसी खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top