टी20 विश्व कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड, क्या 1 जीत से बदलेगा इतिहास?

टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहद खराब, सिर्फ 1 मैच में मिली है जीत


नई दिल्ली, 14 फरवरी। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। महामुकाबला कहे जा रहे इस मैच को लेकर दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमांचित हैं और बेसब्री से रविवार को मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के शुरुआती दोनों मैच यूएसए और नामीबिया के खिलाफ बड़े अंतर से जीते हैं। वहीं पाकिस्तान ने भी यूएसए और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और फैंस का दावा है कि अपने स्पिनरों शादाब खान, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के दम पर वे रविवार को भारत के खिलाफ भी जीत दर्ज करेंगे।

पाकिस्तान को अपने दावे के पहले इस हकीकत को नहीं भूलना चाहिए कि उनकी टीम के पास हमेशा से स्पिनर रहे हैं। इसके बावजूद टी20 में उसका प्रदर्शन भारत के सामने बेहद साधारण रहा है।

टी20 विश्व कप इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। 1 मैच का परिणाम नहीं आया है। भारत ने पाकिस्तान को हराकर ही टी20 विश्व कप 2007 का खिताब जीता था। पाकिस्तान को एकमात्र जीत टी20 विश्व कप 2021 में मिली थी।

ओवर ऑल टी20 में भारत और पाकिस्तान 17 बार एक दूसरे के सामने आए हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है।

हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार हराया। इन आंकड़ों को देखने के बाद भारत के सामने पाकिस्तान कहीं भी स्टैंड नहीं करता। इसके बावजूद भारत-पाकिस्तान मैच को महामुकाबला कहना सिर्फ हाइप बनाने का जरिया हो सकता है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। खासकर, टी20 में कोई भी टीम किसी को हरा सकती है, लेकिन आंकड़े भारत के पक्ष में हैं और विश्व कप में 6-1 का रिकॉर्ड अगले मैच के बाद 7-1 का हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।
 

Forum statistics

Threads
16,442
Messages
16,479
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top