भारत-पाक टी20 जंग पर दिलीप घोष गरजे: बोले, यह तो भावनाओं का सैलाब है, सिर्फ क्रिकेट नहीं

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबला लाता है अलग ही रोमांच : दिलीप घोष


कोलकाता, 15 फरवरी। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भाजपा नेता दिलीप घोष ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर कहा कि यह मैच हमेशा अलग ही उत्साह लेकर आता है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला केवल खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और रोमांच का भी प्रतीक होता है।

दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मेसी को प्रचार और चुनावों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लाया गया था। चुनाव भले ही उम्मीद के मुताबिक न हों, लेकिन लोगों से जो पैसा लिया गया है, वह वापस किया जाना चाहिए। हालांकि चुनावी फंड से इसकी भरपाई नहीं होगी और लोगों का पैसा लौटाया भी नहीं जाएगा।"

उन्होंने केंद्र सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी सराहना की। घोष ने कहा कि केंद्र सरकार ने रनवे को हाईवे में बदला है और नरेंद्र मोदी स्वयं जाकर इसका परीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में भी लगभग तीन किलोमीटर लंबा रनवे हेलीपैड के रूप में विकसित किया गया है। घोष ने इच्छा जताई कि प्रधानमंत्री यहां आकर इस फेसेलिटी का परीक्षण करें, जिससे स्थानीय लोगों का मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं, क्योंकि अपराध से जुड़े लोग सत्ताधारी दल से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था कमजोर होने से आम जनता भय के माहौल में जी रही है।

इससे पहले शनिवार को बांग्लादेश के चुनाव में बीएनपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा था कि वे बीएनपी नेतृत्व और वहां की जनता से अनुरोध करते हैं कि सरकार शांतिपूर्ण तरीके से चलाएं और देश को आगे बढ़ाएं।

इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि टीएमसी ने मंदिर-मस्जिद की राजनीति को अपने हाथ में ले लिया है। अब पश्चिम बंगाल की जनता को तय करना होगा कि उन्हें विकास चाहिए या मंदिर-मस्जिद की राजनीति।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top