कैलिफोर्निया में 6 दिन से लापता UC बर्कले के भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला, परिवार सदमे में

कैलिफोर्निया में छह दिन से लापता भारतीय छात्र का मिला शव


नई दिल्ली, 15 फरवरी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है। साकेत छह दिन से लापता था।

साकेत मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था और वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहा था।

साकेत को आखिरी बार 9 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था। इसके बाद उसे खोजने के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया गया, जिसमें अंजा झील और बर्कले पहाड़ी के आसपास के इलाकों में व्यापक तलाश की गई।

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है। दूतावास ने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश जारी करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी औपचारिकताओं में सहयोग का भरोसा दिया।

तलाशी अभियान के दौरान साकेत का बैकपैक विश्वविद्यालय के नजदीक एक घर के समीप टिल्डेन क्षेत्रीय पार्क के आसपास मिला था। उसके बैगपैक में पासपोर्ट और लैपटॉप था।

साकेत आईआईटी मद्रास का पूर्व छात्र था, और उसने अपनी स्कूली शिक्षा श्री वाणी शिक्षा केंद्र, बेंगलुरु से पूरी की थी। उसकी लंबाई लगभग छह फुट एक इंच थी, वजन करीब 160 पाउंड था, और उसके छोटे काले बाल एवं भूरी आंखें थीं।

वह 'हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम' से जुड़े एक पेटेंट के छह आविष्कारकों में शामिल था। मित्रों और सहकर्मियों ने उसे तेज बुद्धि, विनम्र, प्रतिभाशाली और भरोसेमंद व्यक्ति बताया है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आश्वासन दिया है कि इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,156
Messages
7,188
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top