खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का ऐलान: 'एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा', ईशान किशन दिलाएंगे भारत को जीत

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे ईशान किशन


जमुई, 14 फरवरी। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दावा किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी करेंगे और पाकिस्तानी गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं देंगे।

ईशान किशन ने इस टूर्नामेंट में अब तक अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की जमकर लाइन लेंथ खराब की है। वह जब तक पिच पर रहते हैं, स्कोर बोर्ड तेजी से बढ़ता है। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में बिहार का यह लाल ईशान किशन अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर अपने देश के लोगों को गौरवान्वित करेंगे।

मंत्री श्रेयसी ने कहा कि एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि वे अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार सम्मानित करेगी। मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हम लोग सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे। उन्होंने जो प्रदर्शन किया है, वह बिहार के साथ पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।

दूसरी ओर जिला जमुई के श्रीकृष्ण स्टेडियम में माटी का बल-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ खेल मंत्री मंत्री श्रेयसी सिंह शामिल हुईं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार खेल प्रतिभाओं के लिए हब बन रहा है। माटी का बल-दंगल प्रतियोगिता हमारी समृद्ध कुश्ती परंपरा, खेल के जुनून और विराट ग्रामीण खेल संस्कृति की प्रतीक है। दंगल में शामिल सभी पहलवानों का हार्दिक अभिनंदन और ऐसे सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि ‘माटी का बल-दंगल’ प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास है। इसे बिहार के अन्य जिलों में भी आयोजित किया जाएगा ताकि प्रतिभाशाली बच्चों को सामने लाया जा सके। रेसलिंग में हमारे बच्चे आगे बढ़ सकें। इससे निश्चित रूप से बच्चों का मनोबल ऊंचा होगा। अलग-अलग जिलों में जब तक हम प्लेटफॉर्म नहीं देंगे, तब तक बच्चों की प्रतिभा सामने नहीं आएगी। जमुई के अलावा दूरदराज ग्रामीण इलाकों से भी प्रतिभाओं को खोज कर निकाला जाएगा।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top