तेज प्रताप का बड़ा सियासी धमाका! जनशक्ति जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, पूरे बिहार में होगी पार्टी मजबूत

बिहार: जनशक्ति जनता दल को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, पूरे राज्य में यात्राएं करेंगे तेज प्रताप


पटना, 14 फरवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष को पूरे बिहार में पार्टी का बेस मजबूत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

तेप प्रताप यादव ने कहा कि जन शक्ति जनता दल का संगठन बहुत दिन से भंग था। आज हमने बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमने प्रेम को चुना है। इनकी जिम्मेदारी पार्टी को खड़ा करना है।

उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष बिहार की सभी विधानसभाओं में पार्टी की कमेटियां बनाएंगे और मेरी यात्रा लगाने का काम करेंगे।

हास्य अभिनेता राजपाल यादव की बेल पर तेज प्रताप यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव की जमानत हो गई है, इसलिए उनको बहुत सारी शुभकामनाएं। अब वो अपने परिवार और लोगों के साथ महाशिवरात्रि मनाएं। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव को हमारी पार्टी की तरफ से पूरा सहयोग था।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं महादेव का भक्त हूं, इसलिए कल पूरा दिन हमारे पूजा-पाठ में बीतेगा।

इससे पहले उन्होंने सांसद पप्पू यादव के जान से मारने की धमकी पर कहा था कि मेरी हत्या कराने की भी साजिश होती है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पप्पू यादव को बेल मिल गई है। अब जब वे जेल से बाहर आ गए हैं, तो उन्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और जनता से जुड़ना चाहिए।

पप्पू यादव के बयान कि 'मारने की साजिश थी' पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि साजिश तो लोग करते ही हैं। हमारे खिलाफ भी साजिशें होती हैं। हमें भी मरवाने की साजिश रची जाती है। हत्या कराने की साजिश होती है। बहुत तरह की बातें चलती रहती हैं। नेताओं के पीछे तो लोग हाथ धोकर पड़ जाते हैं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि अमिताभ दास बेमतलब के बयान देते रहते हैं। कुछ दिन पहले मुझ पर भी झूठे और गुमराह करने वाले कमेंट्स किए गए थे, जबकि उनका कोई आधार नहीं था। और अब जिस तरह से वे निशांत पर आरोप लगा रहे हैं, वह भी गलत और बेबुनियाद है।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,976
Messages
7,008
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top