अक्षरा सिंह की राजपाल यादव के लिए भावुक अपील: मुश्किल घड़ी में हर कलाकार क्षमतानुसार उनकी मदद को आगे आए

हर कलाकार अपनी हैसियत के अनुसार राजपाल यादव की मदद करें- अक्षरा सिंह


पटना, 14 फरवरी। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदा हालत को लेकर आईएएनएस के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस समय सभी कलाकारों को अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, "इस पर हर कलाकार दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस भी काफी परेशान होंगे, क्योंकि राजपाल ने हमेशा लोगों को हंसाया और मनोरंजन दिया है। हर कोई उन्हें अपने तरीके से मदद कर रहा है। मुझे लगता है कि हर कलाकार को थोड़ा-बहुत ही सही, लेकिन जरूर उनकी मदद करनी चाहिए। जो सक्षम हैं, उन्हें अपनी हैसियत के मुताबिक सहयोग देना चाहिए। हर अभिनेता और कलाकार दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस, जिन्हें उन्होंने हमेशा मनोरंजन दिया है, वे भी काफी परेशान होंगे। मेरा मानना है कि जो भी सक्षम हैं, उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार मदद करनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि मैं इस विषय पर यही बोलना चाहूंगी कि हर कलाकार बेहद दुखी है। मुझे लगता है कि उनके फैंस भी बहुत दुखी होंगे, जिन्हें वे शुरू से एंटरटेन करते आए हैं। हर कोई उन्हें अपनी तरह से मदद कर रहा है। मुझे लगता है कि हर कलाकार को थोड़ा ही सही, उनकी मदद करनी चाहिए।

बता दें कि राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह कर्ज नहीं चुका पाए और धीरे-धीरे ब्याज और पेनल्टी बढ़ने से राशि 9 करोड़ तक पहुंच गई।

कोर्ट ने भी अभिनेता को कई मौके दिए थे, लेकिन असफल रहने पर उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई गई।

इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं, जिनमें सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद समेत कई हस्तियां शामिल हैं। इसी के साथ ही, उत्तर प्रदेश में तैनात एएसपी अनुज चौधरी भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top