गली बॉय के 7 साल पूरे, रैप, स्वैग और संघर्ष की वो अनकही कहानी

गली बॉय के 7 साल पूरे, रैप, स्वैग और संघर्ष की वो अनकही कहानी


मुंबई, 14 फरवरी। अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने भले ही वेब सीरीज 'लाइफ सही है' से अपने करियर की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें असल पहचान फिल्म गली बॉय से मिली थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी को दर्शकों की तरफ से काफी सराहना मिली थी।

शनिवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 7 साल पूरे किए। हालांकि, इसके गाने और डायलॉग सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। फिल्म में रणवीर ने मुराद का किरदार निभाया, जबकि सिद्धांत ने एमसी शेर का रोल किया। दोनों की केमिस्ट्री और दोस्ती को दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

'एमसी शेर' के किरदार में सिद्धांत का अभिनय उनके करियर का बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ था। 'गली बॉय' में उनका रोल एक रैपर का था, जो मुराद (रणवीर) को सपनों की राह दिखाता है। फिल्म में सिद्धांत का अभिनय और बॉडी लैंग्वेज बहुत नेचुरल और सामान्य था, जिसमें थोड़ा सा स्वैग भी था। एमसी शेर मुराद के लिए एक अच्छा मेंटर था। वह टैलेंट को सबसे पहले पहचानता था और मुराद को आत्मविश्वास देता था। उसकी ईमानदारी और सपनों के प्रति निष्ठा ने उसे खास बनाया।

दूसरी ओर, रणवीर ने इसमें एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था, जो बाहर से शांत होता है और उसके मन में उथल-पुथल चलती है। समाज की अपेक्षाओं और अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के बीच फंसे मुराद में हीरो का स्वैग नहीं था, बल्कि झिझक थी, जो अपनी भावनाएं अपने अंदर ही रखता है, जिसे वह रैप के जरिए बाहर निकालता है।

फिल्म में तड़का डालने के लिए आलिया सेफीना के किरदार में नजर आई थी, जो मुराद की जिंदगी में प्यार और भावनाएं लाती हैं। अभिनेत्री का डायलॉग आज भी ट्रेंड करता रहता है। 'गली बॉय' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी। इसने रैप म्यूजिक को भारत में नई पहचान दी थी और सामाजिक मुद्दों को भी उठाया था।

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी धारावी की झुग्गियों में रहने वाले मुराद (रणवीर सिंह) के ईर्द -गिर्द घूमती है, जो अपने संगीत के माध्यम से अपनी पहचान बनाता है। फिल्म ने आर्थिक कठिनाइयों, घरेलू हिंसा, और सामाजिक वर्ग के भेदभाव जैसे मुद्दों को उठाया था।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,976
Messages
7,008
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top