एनसीपी विलय पर शशिकांत शिंदे का तीखा हमला: 'अजित पवार गुट अपने ही दावों से पलटा, अब किसके पीछे लगें?'

एनसीपी के लोग विलय की बात से मुकर रहे : महाराष्ट्र एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शशिकांत शिंदे


मुंबई, 14 फरवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के महाराष्ट्र अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने आईएएनएस से बात करते हुए हालिया राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दिवंगत अजित पवार की एनसीपी से विलय को लेकर बयान देने से बचते नजर आए।

शशिकांत शिंदे ने आईएएनएस से बात करते हुए एनसीपी में पार्टी के विलय को लेकर कहा, "इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। दोनों पार्टियों के विलय की बात अजित दादा पवार साहब के साथ हुई थी, लेकिन अब वे नहीं रहे। ऐसे में अब किसके साथ बात की जाएगी? अब उनकी पार्टी के लोग ही इससे मुकर रहे हैं कि विलय होने की बात हुई थी, तो ऐसे में अब हम क्यों उनके पीछे लगें? ऐसे में इस मुद्दे पर हम अभी कोई टिप्पणी नहीं देंगे।"

उन्होंने मेट्रो लाइन पर कंक्रीट स्लैब गिरने से हुए हादसे पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाया और कहा, "जब भी भीड़ के बीच मेट्रो का काम शुरू होता है, यही होता है। यही नहीं, बहुत सी जगह मेट्रो का कार्य करते हुए एक्सीडेंट हुआ है। ऐसा नागपुर में भी देखा गया है। अन्य राज्यों में भी एक्सीडेंट देखा गया है। ऐसे में इस समय पर सुरक्षा के उपाय करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन दुर्भाग्य से कई बार सुरक्षा नहीं बरती जाती है और वे अपने हिसाब से काम करते हैं, जिसके कारण कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं।"

एनसीपी (एसपी) नेता ने कहा, "मेरे हिसाब से इस हादसे का जो भी जिम्मेदार व्यक्ति है, उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। जो भी लोग जख्मी हुए हैं और जिनकी दुर्भाग्य से मौत हुई है, सरकार की तरफ से उनको मुआवजा देना चाहिए। किसी की मृत्यु के बाद पैसे में उसकी गिनती करना गलत है। हादसे नहीं होने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है, सरकार से इसका जवाब मांगना चाहिए। ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।"

बता दें कि मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो लाइन 4 (वडाला-कासरवडावली) के पियर पी196 के पास शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। पैरापेट सेगमेंट का एक कंक्रीट स्लैब (लगभग 6 फीट x 4 फीट) ऊंचाई से गिरकर एलबीएस रोड पर गुजरते एक ऑटो-रिक्शा और एक कार पर जा गिरा। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top