दिल्ली में नकली-घटिया दवाओं पर स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह का सख्त एक्शन, 10 फर्मों पर गिरी गाज

दिल्ली में नकली या घटिया दवा बर्दाश्त नहीं: स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह


नई दिल्ली, 14 फरवरी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट, दिल्ली सरकार ने सुरक्षित और अच्छी क्वालिटी की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अनुचित व्यापार के तरीकों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली के नांगलोई में एक स्पेशल इंस्पेक्शन और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया।

इस ड्राइव के दौरान एनफोर्समेंट टीमों ने रिटेल दवा डीलरों के 12 इंस्पेक्शन किए, जिनमें से 10 फर्म ड्रग्स रूल्स, 1945 के नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं, जिनके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा तय क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के पालन को वेरिफाई करने के लिए टेस्ट और एनालिसिस के लिए अलग-अलग दवाओं के 49 सैंपल भी एकत्रित किए गए।

इंस्पेक्शन के दौरान कुछ फर्में नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए दवाओं के लिए डिस्काउंट ऑफर बोर्ड भी लगाती पाई गईं। ऐसे सभी बोर्डों को मौके पर ही हटा दिया गया और संबंधित फर्मों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों को नकली और निम्न गुणवत्ता की दवाओं से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जब तक मैं दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री हूं, राजधानी दिल्ली में किसी भी सूरत में कोई भी नकली दवा नहीं बिकने दी जाएगी। जहां भी नियम का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां प्रवर्तन की कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।

हमारी सरकार के लीडरशिप में हेल्थ डिपार्टमेंट राजधानी दिल्ली में पब्लिक हेल्थ की सुरक्षा सुनिश्चित करने और एथिकल फार्मास्यूटिकल प्रैक्टिस को बनाए रखने के लिए सख्त रेगुलेटरी निगरानी को लगातार मजबूत कर रहा है।

इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह के निर्देशों पर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक सघन इंस्पेक्शन और एनफोर्समेंट ड्राइव चलाया था, ताकि जीवन बचाने वाली एंटी-कैंसर दवाओं की रेगुलेटरी निगरानी को मज़बूत किया जा सके और गंभीर इलाज करा रहे मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,928
Messages
6,960
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top