मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल के वॉशरूम में मासूम छात्राओं से हैवानियत, ऑटो चालक गिरफ्तार, बच्चियां डरी सहमी

मध्य प्रदेश: सरकारी स्कूल के वॉशरूम में छात्राओं से अश्लील हरकत, ऑटो चालक गिरफ्तार


गुना, 14 फरवरी। मध्य प्रदेश के गुना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने वाले एक अधेड़ उम्र के ऑटो चालक पर कक्षा 8वीं की दो छात्राओं के सामने आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शासकीय सांदीपनी नवीन शाला दुबे कॉलोनी की है। दो छात्राएं स्कूल के वॉशरूम गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद ऑटो चालक अकबर अहमद ने बॉयज टॉयलेट का दरवाजा खोलकर छात्राओं के सामने अश्लील इशारे किए और उन्हें पास बुलाने की कोशिश की। घबराई छात्राएं वहां से भाग निकलीं और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

परिजन स्कूल प्रबंधन के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे और लिखित आवेदन दिया। आवेदन में परिजनों का कहना है कि इस घटना से बच्चियां बेहद भयभीत हैं। स्कूल के प्रिंसिपल भी परिजनों के साथ थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को 13 फरवरी शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

इस मामले में, स्थानों पर शनिवार 14 फरवरी को, एसपी अंकित सोनी ने कहा कि दो छात्राएं अपने परिजनों के साथ शिकायत लेकर आई थीं। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पुलिस के संज्ञान में आया है कि एक ऑटो चालक ने स्कूल के महिला टॉयलेट के सामने खड़े होकर बच्चियों को गंदे इशारे किए थे। गुना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों से बातचीत की गई और आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top