पुष्प उत्सव में अक्षय कुमार का प्रकृति मंत्र: "अपने फोन की तरह नेचर को भी बचाएं, ये है जरूरी"

'नेचर का ध्यान रखना जरूरी,' अक्षय कुमार ने की प्रकृति के संरक्षण की बात


मुंबई, 14 फरवरी। मुंबई में बीएमसी द्वारा हर साल आयोजित होने वाले 'पुष्प उत्सव' में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को देखा गया।

कार्यक्रम में मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक अमित साटम, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी और फिल्म निर्माता अशोक पंडित पहुंचे। इस मौके पर अभिनेता ने लोगों से नेचर को बचाने की अपील की और कहा कि जिस तरह से आप अपने फोन की सुरक्षा करते हैं, वैसे ही प्रकृति का ध्यान रखें।

मंच से अक्षय कुमार ने कहा, "आप सभी आईपीएल देखते हैं। हम इसे एमसीएल, मुंबई क्लीन लीग, कहेंगे। आज मुंबई बहुत व्यस्त शहर है। कुछ लोग मीटिंग में जा रहे हैं, कुछ को डेडलाइन पूरी करनी है, कुछ शूटिंग पर जा रहे हैं, और कुछ को अपने परिवार के पास जल्दी जाना है। आज बीएमसी ने इस खूबसूरत फ्लावर शो का आयोजन किया है। मेरा मानना है कि इसका आयोजन साल में एक बार नहीं, दो बार होना चाहिए क्योंकि यहां आकर ठहराव महसूस होता है और जिंदगी में ठहराव बहुत जरूरी है।"

अभिनेता ने कहा, "ये फूल हमें संदेश देते हैं कि जीवन में शांति और सुकून जरूरी है। हर किसी के जीवन में तनाव है और एक समय के बाद खुद को रिलैक्स रखना बहुत जरूरी है। मैं भी बहुत काम करता हूं, लेकिन शाम को 6 बजे के बाद रेस्ट मोड पर चला जाता हूं क्योंकि हेल्थ किसी भी दूसरी चीज से बहुत ज्यादा जरूरी है।"

अभिनेता ने कहा, "जितना लोग अपने फोन का ध्यान रखते हैं, उतना ही नेचर का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि प्रकृति भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ये सिर्फ देना जानती है।"

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने बताया कि पुष्पक नर्से पार्क पहले गलत हाथों में था, जिसकी वजह से पार्क में असामाजिक तत्वों की संख्या बढ़ गई थी और आम और पारिवारिक लोग आ नहीं पा रहे थे। ऐसे में बीएमसी और स्थानीय विधायक की मदद से पार्क को साफ-सुथरा बनाया गया और हर साल की तरह आज भी 'पुष्प उत्सव' मनाया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग किस्म के फूलों की प्रदर्शनी रखी जाती है।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top