वेलेंटाइन पर जुनैद संग साई पल्लवी का रोमांटिक डेब्यू, फिल्म 'एक दिन' के फर्स्ट पोस्टर ने लूटी महफिल!

साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर रिलीज


मुंबई, 14 फरवरी। साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक ड्रामा 'एक दिन' कुछ दिनों बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शनिवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया, जिसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में साई और जुनैद सुपरमार्केट में एक-दूसरे के आमने-सामने बैठे हैं। साई पल्लवी के हाथ में एक मफिन है, जिसके ऊपर एक छोटी सी मोमबत्ती जल रही है।

मेकर्स ने लिखा, "बस एक दिन चाहिए। फिल्म 'एक दिन' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आमिर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।

यह फिल्म आमिर और मंसूर खान की रीयूनियन भी मानी जा रही है। इससे पहले दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'कयामत से कयामत तक' (1988), 'जो जीता वही सिकंदर' (1992), और 'अकेले हम अकेले तुम' (1995) जैसी फिल्में दी हैं। अब 17 साल के बाद, दोनों फिल्म एक दिन में साथ काम कर रहे हैं।

इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है। हालांकि, फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म समर में एक ताजगी भरी रोमांटिक एंट्री साबित हो सकती है। वहीं, दर्शक भी साई को बॉलीवुड में देखने के लिए बेताब हैं।

साई की बात करें तो वे साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और अपनी नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वहीं, जुनैद अभी अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं। इससे पहले वे दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं। डेब्यू फिल्म महाराज में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top