अरुण चतुर्वेदी को पूर्ण भरोसा: 140 करोड़ भारतीयों की दुआएं टीम इंडिया संग, पाकिस्तान पर विजय पक्की

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जरूर जीतेगी: अरुण चतुर्वेदी


जयपुर, 14 फरवरी। राजस्थान वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर कहा कि भारतीय टीम के साथ पूरे देश की दुआएं हैं। हमें पूर्ण भरोसा है कि भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर विजय हासिल करेगी।

जयपुर में आईएएनएस से बातचीत में अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि टी-20 विश्व कप में भारत के साथ पहले पाकिस्तान ने खेलने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान की जितनी भी आतंकवादी ताकतें हैं, उनके दबाव में आकर पाकिस्तान ने ये फैसला किया था। लेकिन, आईसीसी के नियमों को मानना ही पड़ेगा। इसीलिए, अब पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए मजबूरन तैयार हुआ है। पाकिस्तान अगर नहीं खेलता तो उसके क्रिकेट बोर्ड को ही नुकसान होता।

उन्होंने कहा कि भारत की टीम देश के लिए खेलेगी और निश्चित रूप से उनसे विजयी होकर आएगी। देश के 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं उनके साथ हैं। उन सभी भावनाओं से निश्चित उन्हें बल मिलेगा।

राजस्थान वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने डीयू में हुए बवाल पर कहा कि जो लोग यूजीसी गाइडलाइंस का विरोध कर रहे हैं, मेरा बस इतना कहना है कि जो भी मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया है, सभी पार्टियों को सुनने के बाद उन्होंने एक कमेटी बनाई है और डिटेल में सुनवाई के लिए तारीख दी है। इसलिए, हमें नतीजे का इंतजार करना चाहिए। लेकिन, जिस तरह से डीयू में महिला यूट्यूबर के साथ बर्ताव किया गया है, यह पूर्ण रूप से गलत है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि हम सभी जानते हैं किसानों के साथ जो भी समझौते कांग्रेस के कार्यकाल में हुए, कांग्रेस ने किसानों के हितों को बेचने का काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बड़ी संख्या में किसान जिन चीजों का उत्पादन करते हैं, उसे संरक्षित करने का काम किया गया है। राहुल गांधी कन्फ्यूजन पैदा करना चाहते हैं, अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

सेवा तीर्थ को लेकर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब हम नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक जाते थे तो ऐसा प्रतीत होता था कि अंग्रेजों के वातावरण में शासन कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ हो गया है, यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,036
Messages
16,073
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top