नोएडा: वेलेंटाइन डे पर खौफनाक अंजाम, प्रेमी ने कार में प्रेमिका को गोली मारी, खुद भी खत्म हुआ

नोएडा: वेलेंटाइन डे पर युवक ने की प्रेमिका की हत्या, खुद को भी मारी गोली


नोएडा, 14 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन शनिवार को लड़का-लड़की की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव एक कार के अंदर मिले। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह घटना सेक्टर 39 पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-107 में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर पहले लड़की की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सामने आया है कि पुलिस को मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। कार के अंदर मिले लड़का-लड़की के शव देखने के बाद माना जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कार से सभी साक्ष्य जुटाए और पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान सुमित (32 वर्ष) और रेखा (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक पुरुष और महिला दोनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। नोएडा पुलिस ने भी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पिछले हफ्ते ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में भी एक युवती ने अपने प्रेमी से परेशान होकर आत्महत्या की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पार्टी के दौरान युवक-युवती के बीच शादी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला मित्र मानसिक रूप से बेहद आहत हो गई। इसी दौरान युवती कमरे के अंदर चली गई और आरोपी के बैग में रखी उसकी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

युवक की पहचान आशीष पंवार के रूप में हुई, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत था। दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच से छह वर्षों से जानते थे और उनके बीच करीबी संबंध थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया था।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
15,878
Messages
15,915
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top