शादी के बाद कृति खरबंदा ने पुलकित संग मनाया पहला वेलेंटाइन, रोमांटिक तस्वीर पर फैंस हुए फिदा

वेलेंटाइन डे कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक तस्वीर


मुंबई, 14 फरवरी। वेलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने पार्टनर के साथ प्यार का इजहार अपने तरीके से कर रहा है, तो वहीं अभिनेत्री कृति खरबंदा ने भी पति पुलकित सम्राट के लिए एक खास पोस्ट किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की। इसमें दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। जहां कृति ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ है, वहीं पुलकित वाइट कलर के पैंट-शर्ट में हैं। दोनों एक-दूसरे को परफेक्ट मैच कर रहे हैं। यह तस्वीर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी की झलक दिखाती है, जहां प्यार छोटी-छोटी बातों में झलकता है। कृति ने लिखा, "हेलो वेलेंटाइन।"

फैंस को कृति की पोस्ट काफी अच्छी लग रही है और साथ ही, वे इसे देखकर काफी इमोशनल भी हो गए हैं। कई यूजर्स ने तो हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया भी दी है।

कृति और पुलकित शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मोमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं। वे अपनी वेकेशन की तस्वीरें, सेलिब्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-मोटी झलक भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिससे फैंस भी उनके प्यारे पलों को देखकर उनसे कनेक्ट होते हैं।

इन दिनों पुलकित और कृति दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं और प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। अभिनेता पुलकित सम्राट जल्द ही वेब सीरीज 'ग्लोरी' ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज में वे एक बॉक्सर के रूप में नजर आएंगे। यह एक मशहूर कोच और उसके दो बेटों की भावनात्मक कहानी है, जिसमें दोनों भाई ओलंपिक में जाने का सपना देखते हैं, लेकिन उनके बीच पुरानी रंजिश, अधूरी भावनाएं, भाईचारे की प्रतिस्पर्धा और बदले की भावना सब कुछ बिगाड़ देती है।

इससे पहले अभिनेता पुलकित सम्राट हाल ही में फिल्म 'राहु-केतु' में नजर आए थे। फिल्म के जरिए पुलकित और वरुण शर्मा की जोड़ी फिर से नजर आई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
 

Forum statistics

Threads
15,843
Messages
15,880
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top