अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना: बोले- कांग्रेस को 'रामलीला पार्टी' बनाया, अब बस किरदार बदलते हैं

राहुल गांधी ने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बना दिया: अनिल विज


अंबाला, 14 फरवरी। हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस को रामलीला पार्टी बनाकर छोड़ दिया है।

अंबाला में मीडिया से बातचीत के दौरान हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस तरह से रामलीला में एक ही एक्टर अलग-अलग रोल निभाता है, कभी राम की सेना में, कभी रावण की सेना में। इसी तरह ये लोग कभी किसान, कभी मजदूर, कभी व्यापारी बनकर आ जाते हैं। इनके पास असली लोग तो रहे नहीं, इसलिए ये वर्दियां बदल-बदलकर सीन क्रिएट कर रहे हैं।

सदन की कार्यवाही बाधित होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकसभा में अपनी बात कहना और लोगों के मुद्दे उठाना आवश्यक है, लेकिन घर से सोच-समझकर आना कि सदन की कार्यवाही बाधित करनी है, यह गलत है। राहुल गांधी कभी कोई किताब उठाकर दिखा देते हैं, कभी कुछ और। राहुल गांधी को 140 करोड़ लोगों के मुद्दे को उठाना चाहिए। अगर उठाएंगे तो उन्हें कौन रोकता है। ये मुद्दे न उठाकर सदन बाधित करना चाहते हैं, ताकि लोगों के कल्याण के काम न हों। इसके लिए हिंदुस्तान की जनता ने इन पर नजर रखी हुई है और इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

मंत्री विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज असम में हाईवे पर फाइटर जेट्स ने लैंडिंग की। यह मोदी सरकार में बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री तो नॉर्थ ईस्ट में चीन के कारण जाते हुए भी डरते थे। कांग्रेस की सरकार ने उस क्षेत्र को नजरअंदाज किया और कोई विकास कार्य नहीं किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहां विकास हुआ, सड़कें बनाई गईं और रेल कनेक्टिविटी बढ़ाई गई। हाईवे पर फाइटर जेट्स उतारकर पीएम मोदी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है कि जिसे सारा विश्व देख रहा है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,828
Messages
6,860
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top