विपक्ष की राजनीति का नया कुसंस्कार बना भ्रामक प्रचार और फर्जीवाड़ा: जदयू नेता नीरज कुमार का आरोप

'भारत जीता था और फिर जीतेगा' भारत-पाकिस्तान मैच पर जदयू नेता नीरज कुमार


पटना, 14 फरवरी। जदयू नेता नीरज कुमार ने दावा किया है कि 15 फरवरी को टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में भारत एक बार फिर जीतेगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में जदयू नेता ने कहा कि खेल का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। हमारी उम्मीद है कि भारत जीतेगा और एक बार फिर भारत का झंडा फहराएगा।

सांसद पप्पू यादव के जान का खतरा वाले बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि जिन्हें राजनीति का चड्डी गैंग नहीं पहचानता, उन्हें लॉरेंस बिश्नोई धमकी देता है। पप्पू यादव को जब जेल जाना होता है तो स्ट्रेचर पर लेट जाते हैं। ये नौटंकीबाज हैं। कमर से लाचार, मन से लाचार, आंखों में आंसू ले आते हैं, लेकिन जब दिल्ली जाना होता है तो व्हीलचेयर के बिना प्लेन पर चढ़ जाते हैं। ये राजनीति में फर्जीवाड़ा करने वाले लोग हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन पर जदयू नेता ने कहा कि शब्दों का चयन भाव को प्रदर्शित करता है। प्रधानमंत्री का कार्यालय बदलना और उसका नामकरण 'सेवा तीर्थ' होना, सेवा का भाव जगाता है। यह केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सत्ता में बैठे सभी लोगों के लिए संदेश है कि सेवा करिए, मेवा के चक्कर में मत रहिए।

ईडी द्वारा पटना में की गई कार्रवाई पर जदयू नेता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने यह काम किया है, तो यह काबिले-तारीफ है। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे भ्रष्ट लोगों की संपत्ति, जो गुनाह के रूप में अर्जित की गई है, जब्त की जाए। जब्त करके उससे अनाथालय बनवाए जाएं।

पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर नीरज कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए पीड़ादायक है। पुलवामा के आतंकी हमले ने देश की सैन्य शक्ति को चुनौती दी थी, लेकिन देश की बहादुर सेना ने इसका जवाब दिया। दुनिया ने स्वीकार किया कि भारत शांति की नीति पर चलता है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देता है।

अविमुक्तेश्वरानंद पर सीएम योगी के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि शंकराचार्य सनातन धार्मिक परंपरा के महत्वपूर्ण अंग हैं। विभिन्न धार्मिक समूहों के धर्मगुरु होते हैं। ऐसी स्थिति में विहित प्रक्रिया क्या है, मैं उसका विशेषज्ञ नहीं हूं। लेकिन सनातन धर्म में शंकराचार्य को प्रमुख स्थान दिया गया है। माघ मेले में जो विवाद पैदा हुआ, उसके राजनीतिक अर्थ निकाले नहीं जा सकते। इस दिशा में विशेषज्ञ ही अपना मत दे सकते हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और राहुल गांधी के बयान पर नीरज कुमार ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर किसानों को केंद्र बिंदु बनाकर राहुल गांधी राजनीतिक प्रचार कर रहे हैं। इस देश का किसान संवेदनशील है। भूमि से उसका गहरा लगाव रहा है। स्वामी सहजानंद सरस्वती से लेकर चौधरी चरण सिंह तक किसानों के संघर्ष का इतिहास रहा है। कोई कैसे भ्रम में डाल देगा। शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक संदर्भ में कहा है कि अगर राहुल गांधी आरोप लगाते हैं, तो तथ्यगत लगाएं। तथ्यगत आरोप न लगाकर केवल भ्रामक प्रचार करना विपक्ष की राजनीति का नया कुसंस्कार है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,203
Messages
15,240
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top