T20 विश्व कप में लॉर्कन टकर का धमाका, रोहित शर्मा को पछाड़ खेली कप्तान की दूसरी सबसे बड़ी पारी

टी20 विश्व कप: आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड


कोलंबो, 14 फरवरी। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में ओमान के खिलाफ मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान लॉर्कन टकर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ओमान के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लॉर्कन टकर ने 51 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 94 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई यह दूसरी सबसे बड़ी पारी थी। पहले दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम था। रोहित ने टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं। बतौर वेस्टइंडीज कप्तान गेल ने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल हैं। 2009 में गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे। पांचवें स्थान पर केन विलियमसन हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में दुबई में 85 रन बनाए थे।

लॉर्कन टकर की 94 रन की पारी टी20 विश्व कप इतिहास में किसी आयरलैंड के बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। पूर्व में यह रिकॉर्ड कर्टिस कैंफर के नाम था। कैंफर ने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाए थे।

आयरलैंड का टी20 विश्व कप में यह सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टी20 विश्व इतिहास में सर्वाधिक रन का स्कोर श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे।

आयरलैंड ने ओमान के खिलाफ मैच के आखिरी 5 ओवरों में 93 रन बनाए। टी20 विश्व कप इतिहास के आखिरी 5 ओवरों में बनाया गया यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पहले नंबर पर जिम्बाब्वे है। 2024 में जिम्बाब्वे ने गांबिया के खिलाफ 116 रन बनाए थे। भारत ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 103 रन बनाए थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,983
Messages
7,015
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top