पुलवामा की बरसी पर अशोक पंडित का बड़ा बयान: भारत-पाक मैच के बीच पाकिस्तान को बताया 'आतंकी मुल्क'

पुलवामा अटैक, भारत-पाकिस्तान के मैच पर अशोक पंडित ने रखा अपना पक्ष, पाकिस्तान को बताया आतंकी देश


मुंबई, 14 फरवरी। मुंबई में बीएमसी द्वारा हर साल आयोजित होने वाला पुष्प उत्सव इस बार मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित पुष्पक नर्से पार्क में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार, फिल्ममेकर अशोक पंडित, मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक अमित साटम और बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भारत-पाकिस्तान मैच, पुलवामा अटैक और अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बात की।

पुलवामा अटैक की बरसी पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने आईएएनएस से कहा, "मैं स्वयं कश्मीर से हूं और मैंने आतंकवाद का सामना किया है। हमारे समुदाय का नरसंहार और जातीय सफाया किया गया। जम्मू और कश्मीर में कई जानें गईं, विशेषकर पुलवामा जैसे हमलों में, जिन्हें हमारी स्मृतियों से कभी मिटाया नहीं जा सकता। आज के दिन पाकिस्तान ने हमारे कई जवानों को जिंदा बम से उड़ा दिया था और मैं उन सभी परिवारों के प्रति दुख व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने घर के सदस्यों को खोया और सभी सैनिकों और हमारी सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के हौसले को प्रणाम करता हूं क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं।

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर फिल्म मेकर ने कहा, "एक तरफ हम पुलवामा अटैक पर संवेदना जता रहे हैं और दूसरी तरफ उसी देश के साथ मैच खेल रहे हैं। मैं कह रहा हूं कि जब तक वह देश होश में नहीं आता और आतंकवाद और रक्तपात बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई व्यापार, कोई खेल और किसी भी प्रकार का संबंध नहीं होना चाहिए। उसका अस्तित्व हिंसा पर आधारित है। वह एक आतंकवादी राष्ट्र है, और पूरी दुनिया और संयुक्त राष्ट्र को इसे ऐसा घोषित करना चाहिए। "

अभिनेता राजपाल यादव के करोड़ों रुपये के कर्ज मामले पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा, "पूरा फिल्म उद्योग धन जुटाने के लिए एकजुट हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया एम्प्लॉइज़, डायरेक्टर्स एसोसिएशन, निर्माता और उद्योग के कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपील की है और योगदान दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही आवश्यक धनराशि जुटा लेंगे और मामले का समाधान कर लेंगे। राजपाल यादव एक बड़े सितारे हैं, गलतियां हो जाती हैं, और हम आशा करते हैं कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और लोगों का मनोरंजन करेंगे।"
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top