पुलवामा बरसी पर अमित शाह ने भरी हुंकार: "आतंकवाद मानवता का दुश्मन, भारत करेगा इसका जड़ से खात्मा"

पुलवामा हमले की बरसी पर अमित शाह ने कहा- 'आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन, भारत इसके नाश के लिए दृढ़ संकल्पित'


नई दिल्ली, 14 फरवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।"

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शहीद जवानों को याद किया है। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "2019 में पुलवामा में हुए भयानक आतंकवादी हमले के दौरान ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता, अद्वितीय बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हर नागरिक को हमेशा प्रेरित करेगी।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, "पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी वीरता से हर भारतीय शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करता है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, "वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। देश आपके अदम्य साहस और शौर्य का सदैव ऋणी रहेगा।"

इससे पहले, पुलवामा हमले की बरसी पर शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "2019 में आज के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। हर भारतीय को उनके अटूट साहस से शक्ति मिलती है।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,759
Messages
13,796
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top