'महादेव की शादी' में हंसराज रघुवंशी ने छेड़ी ऐसी धुन, महाशिवरात्रि से पहले नाच उठे सुर-असुर

महाशिवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी ने रिलीज किया 'महादेव की शादी' भक्ति गीत, जमकर नाच रहे सुर और असुर


मुंबई, 14 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले म्यूजिक इंडस्ट्री भी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी है।

भोजपुरी सिनेमा से लेकर हिंदी सिनेमा तक रोज नए शिव भक्ति गीत रिलीज हो रहे हैं, लेकिन अब शिव भक्ति से सराबोर गीत गाने वाले सिंगर हंसराज रघुवंशी ने महादेव की शादी से जुड़ी रस्मों का नया गीत रिलीज किया है जिसमें देवताओं से लेकर असुर बाबा की बारात में मस्तमौला अंदाज में नाच रहे हैं।

हंसराज रघुवंशी का नया भक्ति गीत 'महादेव की शादी' रिलीज हो चुका है, और गीत को सिंगर ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया है। गीत में शिव बारात का वर्णन किया गया है कि कैसे भस्म और नागों से बाबा शृंगार कर मां पार्वती को ब्याहने ले जा रहे हैं। गीत के बोल और बीट दोनों ही शानदार हैं, जो पूरी तरह डांसिंग वाइब दे रही है। गीत के सिंगर और कंपोजर खुद हंसराज हैं, जबकि गीत के बोल दीप फतेह ने लिखे हैं।

'महादेव की शादी' के बोल मिस्ता बाज़ ने लिखे हैं और प्रोड्यूस कोमल सकलानी ने किया है, जो सिंगर की पत्नी हैं। रिलीज के साथ गीत को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। रिलीज के कुछ घंटों में ही गीत 50 हजार के पार हो चुका है और दर्शकों के दिल को भी छू रहा है।

हंसराज रघुवंशी को भक्ति गीतों के लिए ही जाना जाता है। उन्होंने 'शिव कैलाशों के वासी,' 'शिव समा रहे मुझसे,' 'भोलेनाथ जी,' 'लागी लगन शंकरा,' 'पार्वती बोली शंकर से,' और 'मेरा भोला है भंडारी' जैसे भक्ति गीत गाए हैं। 'मेरा भोला है भंडारी' गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। गीत को अब तक 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

शिव भक्ति से जुड़े गीत के अलावा हंसराज राम भक्ति से जुड़े गीत भी गाते हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के समय सिंगर ने 'जय श्री राम', 'राम सिया राम', 'आओ राम जी', और 'राम' समेत कई गीत गाए हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,131
Messages
7,163
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top