दिल्ली खेल महाकुंभ: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं - दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का महाजश्न

दिल्ली खेल महाकुंभ दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है: रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 13 फरवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली खेल महाकुंभ को लेकर कहा कि यह दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली खेल महाकुंभ में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद और हमारे ब्रांड एंबेसडर क्रिकेट स्टार शिखर धवन, रेसलर रवि दहिया और पैरालंपियन शरद कुमार के साथ दिल्ली खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया।

रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि यह महाकुंभ, दिल्ली की युवा शक्ति के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का उत्सव है। अगले एक महीने तक 17 स्टेडियमों में 7 खेलों के माध्यम से 20 हजार से अधिक खिलाड़ी अपने सपनों को नई उड़ान देंगे। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, विकसित भारत और विकसित दिल्ली के उस संकल्प का विस्तार है, जहां युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति बनती है। पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ खेलें। आपकी ऊर्जा ही दिल्ली का गौरव और भारत का भविष्य है।

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने बड़े स्तर का खेल महाकुंभ हुआ, जिसमें 20,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें अभी तक की सबसे ज्यादा एक्टिविटी के साथ में दिल्ली का हर खिलाड़ी जुड़ा है। मैं दिल्ली के लोगों, खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को बहुत सारी बधाई देती हूं।

दिल्ली खेल महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अब तक 20,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इस साल हमारा लक्ष्य 30,000 खिलाड़ियों को शामिल करना है, और अगले साल ग्रासरूट लेवल पर 100,000 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देना है, जिससे देश की मेडल टैली में दिल्ली का हिस्सा जुड़ सके।

डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका झा ने कहा कि मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को इतने जोश के साथ हिस्सा लेते देखकर बहुत उत्साहित हूं। उद्घाटन समारोह इतना शानदार था कि आने वाले इवेंट्स और भी बेहतर होने वाले हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,077
Messages
14,114
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top