दो चीनी वैज्ञानिकों ने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र AI पैनल में बनाई जगह, वैश्विक तकनीक का भविष्य गढ़ने की मिली जिम्मेदारी

दो चीनी वैज्ञानिक संयुक्त राष्ट्र के एआई पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल के सदस्य चुने गए


बीजिंग, 13 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयान जारी कर कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने नवगठित कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल में 40 सदस्यों को नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

शांगहाई यातायात विश्वविद्यालय, शांगहाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष सोंग हाईथाओ और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के शिक्षाविद, क्लाउड कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ वांग च्येन को चीनी वैज्ञानिक के रूप में चुना गया।

बयान में कहा गया है कि विशेषज्ञ पैनल के सदस्यों का चयन विश्व भर के 2,600 से अधिक उम्मीदवारों में से किया गया था और इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू), संयुक्त राष्ट्र डिजिटल और उभरती प्रौद्योगिकी कार्यालय और यूनेस्को द्वारा उनकी स्वतंत्र समीक्षा की गई थी। पैनल के सदस्यों की पृष्ठभूमि बहुविषयक है और वे भौगोलिक विविधता और लैंगिक संतुलन पर जोर देते हैं।

गुटेरेस ने कहा, "हमारे पास अब एआई विशेषज्ञों की एक बहुविषयक, विश्व स्तर पर अग्रणी टीम है, जो भौगोलिक रूप से विविध और लैंगिक रूप से संतुलित है। वे एआई के अवसरों, जोखिमों और प्रभावों का स्वतंत्र और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रदान करेंगे और नए वैश्विक एआई शासन संवाद का समर्थन करेंगे।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,652
Messages
6,684
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top