चीन ने रचा इतिहास! लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट का पहला चरण समुद्र से बरामद, पुनः प्रयोज्य तकनीक में बड़ी छलांग

लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट का प्रथम चरण समुद्र से सफलतापूर्वक बरामद


बीजिंग, 13 फरवरी। चीन ने पहली बार समुद्र में रॉकेट के प्रथम चरण को खोजने और पुनः प्राप्त करने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया है। लॉन्ग मार्च-10 प्रक्षेपण यान का प्रथम चरण शुक्रवार सुबह समुद्र से बरामद कर लिया गया।

चीन के मानव अंतरिक्ष उड़ान इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, समुद्री खोज एवं पुनर्प्राप्ति दल ने यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उपलब्धि देश की पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

लॉन्ग मार्च-10 रॉकेट ने बुधवार सुबह 11 बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के तुरंत बाद, इसका प्रथम चरण नियोजित समुद्री क्षेत्र में नियंत्रित ढंग से अलग होकर सुरक्षित रूप से गिरा।

यह रॉकेट मुख्य रूप से मानव चंद्र अन्वेषण मिशन के लिए डिजाइन किया गया है और निकट-पृथ्वी अंतरिक्ष स्टेशन संचालन में भी सहायक होगा। लॉन्ग मार्च-10ए रॉकेट के समन्वित विकास के तहत तैयार इसके प्रथम चरण में पुनः प्रयोज्य क्षमता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,151
Messages
14,188
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top