'वंदे मातरम' विवाद पर खालिद अनवर की खरी-खरी: राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान पर राजनीति बंद करें, देशहित को प्राथमिकता दें

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: खालिद अनवर


पटना, 13 फरवरी। 'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस पर मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध किए जाने पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि 'वंदे मातरम' को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस देश के हित में हैं और इसे देशभक्ति की वजह से लाया गया है। यह किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

जदयू नेता ने कहा कि जिन मुस्लिम संगठनों को लगता है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही हैं तो सरकार उनसे बात करेगी और मुस्लिम संगठन भी बताएगी कि कहां भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन मुस्लिम संगठनों ने 'वंदे मातरम' के गायन को लेकर विरोध किया है, अगर कोई दिक्कत है, तो सरकार के साथ बैठकर बताएं। यह सब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रहित में लाया गया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मेंबरशिप कैंसिल करने की मांग पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पता होना चाहिए कि डेकोरम क्या होता है, और कौन सी चीज को सदन के पटल पर रखा जा सकता है तथा कौन सी नहीं। गृह मंत्रालय या रक्षा मंत्रालय जैसे कई विभाग हैं, जो तय करते हैं कि कौन सी किताब प्रकाशित होगी और कौन सी नहीं। जब डिफेंस डिपार्टमेंट ने तय कर दिया कि नरवणे की किताब प्रकाशित करने लायक नहीं है, तो फिर राहुल गांधी ने उस किताब के हवाले से सदन में सवाल क्यों उठाए, मुझे लगता है कि उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। राहुल गांधी को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कहा कि बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति है। अगर कोई घटना होती है तो सरकार सख्ती से उस पर कदम भी उठाती है। अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। जिन्होंने बिहार में जंगलराज किया है, वे ही कहते हैं कि कानून का राज नहीं है, यह हास्यास्पद है। सम्राट चौधरी बहुत अच्छे हैं। बिहार में शांति के लिए विपक्ष को भी सरकार का सहयोग करना चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,657
Messages
6,689
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top